पंजाब सरकार की तरफ से बर्खास्त किए NHM कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिलेगा एक और मौका

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2021 03:33 PM

nhm employees

पंजाब सरकार की तरफ से बर्खास्त  किए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम) कर्मचारियों के लिए बड़ी ख़बर है।

पटियाला: पंजाब सरकार की तरफ से बर्खास्त  किए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम) कर्मचारियों के लिए बड़ी ख़बर है। राज्य सरकार की तरफ से उक्त कर्मचारियों को एक और मौका दिया गया है। 

दरअसल, कोरोना कहर के चलते हड़ताल पर चल रहे एन. एच.एम. कर्मचारियों को सेवाएं खत्म करने की दी गई धमकी सरकार के रास आ गई। लगभग सभी एन. एच.एम. कर्मचारी हड़ताल ख़त्म करके अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। इतना ही नहीं उक्त कर्मचारियों से यह भी लिखवा कर स्वै घोषणा ले लिया गया है कि वे भविष्य में कभी भी सेहत सेवाओं में विघ्न नहीं डालेंगे और हड़ताल भी नहीं करेंगे। इस कारण पंजाब सरकार की तरफ से मुलाजिमों को फिर उपस्थित करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

जानो क्या है पूरा मामला
बता दें कि पंजाब सरकार के राष्ट्रीय सेहत मिशन और सेहत और परिवार भलाई विभाग की तरफ से पत्र नंबर एन.एम.एम.  /पी. बी. /21 /68125 तारीख़ 10 /5/2021 के द्वारा राष्ट्रीय सेहत मिशन पंजाब (एन.एच. एम.) अधीन हड़ताल पर गए  कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने संबंधित पत्र जारी किया गया था। इतना ही नहीं तुरंत प्रभाव के साथ नई भरती करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद फिर सरकार ने एक पत्र जारी करके उक्त मुलाजिमों को आखिरी मौका दिया और कहा कि यदि कोई हड़ताली एन.एच.एम. कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करना चाहता है तो वह हड़ताल से पीछे हट कर और आगे से फिर हड़ताल न करने का कह कर ड्यूटी जान कर सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!