अमृतसर में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 03 Nov, 2018 07:50 PM

newly married suicides

बटाला रोड पर स्थित महिंद्रा कालोनी में एक नव-विवाहित ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन की मनप्रीत कौर का विवाह बीती 2 जुलाई को अमृतसर की महिंद्रा कालोनी के रहने वाले अशीष से हुआ था।

अमृतसर (अवरेश): बटाला रोड पर स्थित महिंद्रा कालोनी में एक नवविवाहित ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन की मनप्रीत कौर का विवाह बीती 2 जुलाई को अमृतसर की महिंद्रा कालोनी के रहने वाले अशीष से हुआ था। 

मृतक के परिवार का कहना है कि उनकी लड़की को ससुराल परिवार की तरफ से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मृतक के परिवार ने दोष लगाया है कि सुसराल परिवार ने उनकी बेटी को मार कर फंदे पर लटका दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!