नवांशहर दूसरी बार हुआ कोरोना मुक्त, आखिरी 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

Edited By Tania pathak,Updated: 25 May, 2020 05:33 PM

nawanshahr is corona free for second time

आज घरों को भेजे गए दोनों मरीज जिले के गुरू नानक मिशन चैरिटेबल अस्पताल में स्थापित दूसरी आइसोलेशन सुविधा में उपचारधीन थे...

नवांशहर (त्रिपाठी, जोबनप्रीत): कोरोना वायरस के खिलाफ एक महीना की लंबी लड़ाई के बाद से नवांशहर (शहीद भक्त सिंह नगर) एक बार फिर से कोरोना मुक्त हो गया है। आखिरी रहते कोरोना के दो मरीज़ों ने कोरोना जंग जीत कर वापिस घर लौटे है, जिन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आज घरों को भेजे गए दोनों मरीज जिले के गुरू नानक मिशन चैरिटेबल अस्पताल में स्थापित दूसरी आइसोलेशन सुविधा में उपचारधीन थे।

फिर मरीज़ों की संख्या बढ़ना किसी चुनौती से कम नही था
आईसोलेशन सुविधा के इंचार्ज और बंगा के एसएमओ डा. कविता भाटिया ने अपने मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ की इस सफलता को बयान करते बताया कि इस आइसोलेशन सुविधा में हमारे पास 21 कोविड पॉजिटिव मरीज़ आए थे। हमारे लिए आइसोलेशन वार्ड की नयी शुरुआत होने के कारण यह किसी चुनौती  से कम नहीं था परन्तु हम खुशकिस्मत रहे कि हमारी टीम की मेहनत से सभी मरीज़ बिना किसी जानी नुसकान से ठीक होकर घरों में गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!