Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 01:05 PM
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर एक बार फिर
अमृतसर (महेन्द्र): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर एक बार फिर सियासी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने नई वार्डबंदी समय पर न करवा कर एक बड़ी संवैधानिक गलती की है।
उन्होंने कहा कि सिद्धू की नीतियों की वजह से जहां कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हो रही है, वहीं दूसरी कतार के नेता मजाक का पात्र बन रहे हैं व उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंच पहुंच रही है। आगामी निगम चुनावों में अगर कांग्रेस पार्टी की चुनाव में हानि होती है तो उसके लिए सिद्धू ही जिम्मेदार होंगे। मन्ना ने कहा कि सिद्धू की इस संवैधानिक गलती का पंजाब कांग्रेस तथा राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी को कड़ा नोटिस लेना चाहिए, क्योंकि वह पंजाब की राजनीति में नालायक व राजनीति से अनभिज्ञ नेता साबित हुए हैं।
मन्ना ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन की पूर्व सरकार की गलत नीतियों की वजह से पंजाब सरकार तो पहले से ही आर्थिक तंगी का शिकार हो चुकी थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन पश्चात राज्य में विकास कार्य रूके पड़े हैं। सिद्धू खुद को पंजाब कांग्रेस का पावर प्वाइंट सिद्ध करने में लगे हुए हैं, जबकि टकसाली कांग्रेसी नेता उन्हें स्वीकार करने को तैयार ही नहीं हैं, आज भी सारी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ है।