ग्रीको रोमन वर्ग में पंजाब के पुरुष पहलवानों गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह ने टीम के लिए स्वर्ण पदक जीते

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Dec, 2019 09:51 AM

national wrestling championship

64वीं पुरुष व 22वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप

जालंधर(स.ह.): मेजबान पंजाब के पहलवानों ने रेलवे को सख्त चुनौती देते हुए श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित 64वीं पुरुष व 22वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के पुरुष ग्रीको रोमन वर्ग के 77 व 82 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता अर्जित की।

स्थानीय पी.ए.पी. जालंधर के एम.एस. भुल्लर इंडोर स्टेडियम में पंजाब कुश्ती संस्था के तत्वावधान में करवाई गई इस चैम्पियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए पहलवान करतार सिंह ने बताया कि इस 3 दिवसीय मुकाबले के तीसरे व अंतिम दिन पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन मुकाबले करवाए गए। पंजाब के पहलवान गुरप्रीत सिंह ने 77 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में रेलवे के विश्व पदक विजेता पहलवान साजन को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 82 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पंजाब के हरप्रीत सिंह ने रेलवे के राजबीर चितकारा को उलटफेर भरे मुकाबले में 4-1 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक व इस वर्ग में राष्ट्रीय खिताब जीतने में सफलता हासिल की। 
PunjabKesari, national wrestling championship
दिन का सबसे रोमांचकारी मुकाबला 55 किलोग्राम भार वर्ग में सेना के पहलवानों अर्जुन हालाकुर्की व अजय के बीच देखने को मिला। बुड्डापेस्ट में हाल ही में सम्पन्न हुई अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अर्जुन ने 9-0 से मुकाबला जीतते हुए अपना पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीतने में सफलता हासिल की। ग्रीको रोमन वर्ग में दाव पर लगे 10 स्वर्ण पदकों में से रेलवे के पहलवानों ने 5, सेना के पहलवानों ने 3 तथा मेजबान पंजाब के पहलवानों ने 2 पदक अपने नाम किए। ग्रीको रोमन वर्ग में भी वर्चस्व कायम करते हुए रेलवे की टीम ने चैम्पियनशिप की ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के अंतिम दिन भारतीय कुश्ती फैडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (भाजपा सांसद), एस.के. कालिया, एस.पी.एस. ओबराय ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सर्वश्री गुरबिंद्र सिंह (ओलिम्पियन), मुकेश कुमार, अमरपाल सिंह, पी.आर. सोंधी, सोहन सिंह (बी.ए.), रणधीर सिंह धीरा, पवन कुमार, बौबी मान, जोरावर सिंह चौहान, जगजीत सिंह, बलराज सिंह बुट्टर, अमनबीर सिंह, हरबंस सिंह, बी.एम. दत्ता, बलबीर सिंह गिल, टी.एन. हंजोतरा, आर.एस. कुंडू, मनसा सिंह, बुध सिंह धलेता व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
PunjabKesari, national wrestling championship
अंतिम परिणाम इस प्रकार से रहे
ग्रीको रोमन स्टाइल के व्यक्तिगत मुकाबले

  पहला- टीम दूसरा- टीम तीसरा- टीम चौथा- टीम
55 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन- एस.एस.सी.बी. अजय- एस.एस.सी.बी. अभिजीत- महाराष्ट्र मनजीत- झारखंड
60 किलोग्राम भार वर्ग में मुनीष- रेलवे ज्ञानदेश- एस.एस.सी.बी. विजय- झारखण्ड  प्रवेश- दिल्ली
63 किलोग्राम भार वर्ग में बिक्रम कुराडे- रेलवे दीपक- रेलवे सचिन शर्मा- चंडीगढ़ एम. तियाबंगनबा- एस.एस.सी.बी.
67 किलोग्राम भार वर्ग में रविंदर- एस.एस.सी.बी. सचिन- एस.एस.सी.बी. सौरभ- झारखण्ड सूरजमल- एस.एस.सी.बी.
72 किलोग्राम भार वर्ग में अमित- रेलवे सुनील- हरियाणा आकाश यादव- मध्यप्रदेश कुलदीप मलिक- रेलवे
77 किलोग्राम भार वर्ग में गुरप्रीत सिंह- पंजाब साजन- रेलवे अमित- हरियाणा  मनजीत- झारखंड
82 किलोग्राम भार वर्ग में हरप्रीत सिंह- पंजाब राजबीर- रेलवे अविनाश- बिहार प्रमोद- एस.एस.सी.बी.
87 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील- रेलवे प्रभपाल सिंह- पंजाब अभिमन्यु- एस.एस.सी.बी. रविंदर- एस.एस.सी.बी.
97 किलोग्राम भार वर्ग में हरदीप- रेलवे रवि- रेलवे दीपांशु- एस.एस.सी.बी. सोनू- एस.एस.सी.बी.
130 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन- एस.एस.सी.बी. मनवीर- पंजाब  दीपक- झारखंड  मेहर सिंह- एस.एस.सी.बी.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!