Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 01:37 AM
युवक का गुप्तांग कटा खेतों में फैंका गया शव थाना राजासांसी की पुलिस ने बरामद किया है। मेहताब सिंह निवासी बोहलिया ने बताया कि गत सुबह 9 बजे के करीब वह खेतों में चक्कर लगाने गया तो उसे बदबू आई। उसने कुछ दूरी जाकर देखा तो किसी युवक का नग्र शव पड़ा था...
अमृतसर(संजीव): युवक का गुप्तांग कटा खेतों में फैंका गया शव थाना राजासांसी की पुलिस ने बरामद किया है।
मेहताब सिंह निवासी बोहलिया ने बताया कि गत सुबह 9 बजे के करीब वह खेतों में चक्कर लगाने गया तो उसे बदबू आई। उसने कुछ दूरी जाकर देखा तो किसी युवक का नग्र शव पड़ा था और उस पर कीड़े चल रहे थे। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।