पंजाब में बड़ी वारदात! युवक की बेरहमी से ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2024 03:30 PM

murder in punjab

किराए के कमरे में रह रहे एक 27 वर्षीय युवक की तेजधारों हथियार से हत्या कर दी गई है।

मोगा : मोगा से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां के जीरा रोड पर किराए के कमरे में रह रहे एक 27 वर्षीय युवक की तेजधारों हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह कुछ समय पहले ही यहां किराए के क्वार्टर में रहने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।      

जानकारी के अनुसार अमित की हत्या उसके साथ ही किराए पर रहने वाले युवक कमलजीत ने की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सुबह बहस हो गई थी और उसके बाद कमलजीत ने अमित की हत्या कर दी। क्वार्टर के मालिक ने बताया कि अमित कुमार कुछ दिन पहले ही क्वार्टर में रहने आया था। कमल भी यहीं रहता था। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद कमल ने अमित की हत्या कर दी।

मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. वरिंदर सिंह ने बताया कि अमित यू.पी. का रहने वाला है और उसका कमल से मामूली झगड़ा हुआ था। इसमें कमल ने अमित की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है और जो भी उचित कार्रवाई होगी वो अमल में लाई जाएगी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!