अवैध संबंधों के चलते मौसा व मामी ने की भांजे की हत्या

Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2019 11:33 AM

murder case

तरनतारन के हलका खेमकरण में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

तरनतारन(रमन): तरनतारन के हलका खेमकरण में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव वासियों ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र बारा सिंह निवासी गांव जोध सिंह वाला जोकि नशे का आदी था और नशे के ही कारण इसकी मौत हुई है परन्तु कुछ देर बाद मृतक गुरप्रीत सिंह की माता बीरो पत्नी बारा सिंह ने आकर यह शोर मचाया कि उसका पुत्र नशा तो जरूर करता था परन्तु इसका कत्ल हुआ है। थाना वल्टोहा की पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू करते हुए कुछ देर बाद ही पता लगा लिया कि गुरप्रीत सिंह के मौसा ने ही उसका कत्ल किया है। उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए श्मशानघाट के नजदीक फैंक दिया और शोर मचा दिया कि गुरप्रीत सिंह की नशे से मौत हुई है।

इस कत्ल की वजह की पुष्टि करते हुए सब-डिवीजन भिक्खीविंड के डी.एस.पी. सुलक्खण सिंह मान ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के अपनी मामी बलजीत कौर के साथ अवैध सम्बन्ध थे जिस कारण गुरप्रीत सिंह का मौसा पूरन सिंह पुत्र हजारा सिंह उसके साथ रंजिश रखता था। बीती रात गुरप्रीत सिंह अपनी मामी बलजीत कौर को मिलने उसके घर आया तो वहां मौजूद गुरप्रीत सिंह के मौसा पूरन सिंह और बलजीत कौर ने मिलकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस सम्बन्धित कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!