Edited By Urmila,Updated: 23 Jul, 2022 12:45 PM

पंजाब के सी.एम. मान की कोठी का आज चंडीगढ़ म्यूनीसिपल कार्पोरेशन ने एक्शन लेते हुए 10 हजार रुपए का चालान काटा है।
चंडीगढ़ः पंजाब के सी.एम. मान की कोठी का आज चंडीगढ़ म्यूनीसिपल कार्पोरेशन ने एक्शन लेते हुए 10 हजार रुपए का चालान काटा है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के पीछे काफी गंदगी पड़ी हुई थी जिसे पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज, 2018 के बॉयलॉ 14 (आई) और नियम 15 (जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान काटा है।
बताया जा रहा है कि यह कोठी किसी को भी अलॉट नहीं की गई थी। सी.एम. मान की कोठी में सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। नगर निगम को कोठी के पीछे कचरा पड़े होने की सूचना मिली थी। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच करने के बाद ही कार्रवाई की है। अधिकारियों द्वारा यह चालान सी.आर.पी.एफ. बटालियन 113, डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह के नाम पर कटा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here