Edited By swetha,Updated: 19 Jul, 2018 11:45 AM
वेतन न मिलने और निगम अधिकारियों को सस्पैंड करने के मामले में निगम सफाई यूनियन भी हड़ताल पर चली गई है। आज से शहर में सफाई कर्मी न ही सफाई तथा न ही सीवरेज साफ करेंगे। चाहे बारिश के पानी के कारण जितना मर्जी बड़ा ब्लॉकेज हो जाए।
जालंधर (सोनू) : वेतन न मिलने और निगम अधिकारियों को सस्पैंड करने के मामले में निगम सफाई यूनियन भी हड़ताल पर चली गई है। आज से शहर में सफाई कर्मी न ही सफाई तथा न ही सीवरेज साफ करेंगे। चाहे बारिश के पानी के कारण जितना मर्जी बड़ा ब्लॉकेज हो जाए।
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल और म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि उनकी मांग है कि सस्पेंड किए अधिकारी बहाल किए जाएं और मुलाजिमों की सैलेरी 7 तारीख को आ जाए। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।