सुबह तेज धूप, दोपहर को लू, बाजार सुनसान

Edited By Updated: 09 May, 2017 10:15 AM

morning bright sunshine  lu on afternoon  deserted market

होशियारपुर शहर का पारा सोमवार को 42 डिग्री सैल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म लू के थपेड़ों का असर शहर के बाजारों, पार्कों और स्कूल-कालेजों में देखने को मिला। ज्यादातर लोग गर्मी की वजह से घरों के अंदर ही रहे वहीं दोपहर के समय शहर की सड़कों व...

होशियारपुर(अमरेन्द्र): होशियारपुर शहर का पारा सोमवार को 42 डिग्री सैल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म लू के थपेड़ों का असर शहर के बाजारों, पार्कों और स्कूल-कालेजों में देखने को मिला। ज्यादातर लोग गर्मी की वजह से घरों के अंदर ही रहे वहीं दोपहर के समय शहर की सड़कों व बाजारों की रौनक भी गायब रही।धूप का कहर सुबह 8 बजे ही लोगों को सताने लगा, तो वहीं गर्म लू के चलते ज्यादातर वाहन चालक अपना मुंह ढके हुए दिखे। सुबह 10 बजे तक गर्मी लोगों को पसीना छुड़ाने लगी और इसके बाद तो गर्म हवाएं चलने की वजह से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी।  

क्या कहते हैं मौसम विभाग के निदेशक
संपर्क करने पर मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरेन्द्र पाल ने बताया कि सोमवार को तापमान 42.2 डिग्री सैल्सियस था, जोकि सामान्य तापमान से 4 डिग्री सैल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सैल्सियस ज्यादा था। उन्होंने बताया कि पंजाब में इस समय उत्तरी-पश्चिम की तरफ से गर्म हवाओं के चलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि 10 और 11 मई को हल्की फुल्की बारिश की संभावना बन रही है वहीं पूरे सप्ताह तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

क्या कहते हैं हैल्थ एक्सपर्ट
संपर्क करने पर मैडीकल एक्सपर्ट डा. सतपाल गोजरा ने बताया कि आमतौर पर गर्मियों के दिनों में शरीर से बहुत अधिक मात्रा में पानी तथा अन्य खनिज पदार्थों के निकल जाने व शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाले भाग हाईपो थैलेमस के असंतुलित होने से यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लू के कारण व्यक्ति के सिर में बहुत दर्द होता है। चक्कर आते हैं, आदमी बेहोश भी हो जाता है। हाईपो थैलेमस से प्रभावित होने से शरीर में से पसीना आना बंद हो जाता है। तेजी से बुखार भी चढ़ता है। मरीज की चमड़ी शुष्क हो जाती है। खून का दबाव घट जाता है। बुखार 105 से 107 डिग्री तक पहुंच जाता है। गर्मी में बाहर निकलने से परहेज करें या चेहरे व सिर को ढक कर ही बाहर निकलें।

पिछले 7 वर्षो मे 8 मई को  कितना रहा तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम
2011  39 डिग्री 24 डिग्री 
2012   40 डिग्री   25 डिग्री 
2013     41 डिग्री     25 डिग्री 
2014    36 डिग्री  24 डिग्री   
2015 43 डिग्री   28 डिग्री 
2016   35 डिग्री 25 डिग्री 

        
   




  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!