Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 09:47 AM
आढ़ती मोनिक जिंदल कत्ल कांड में पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।
नाभा (जैन): आढ़ती मोनिक जिंदल कत्ल कांड में पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।
जहां अदालत ने आरोपीसुखविंद्र सिंह पुत्र गुलजार सिंह को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सुपारी लेकर कत्ल करने वाले एक और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है, जिसकी गहराई से जांच हो रही है। डी.एस.पी. चंद सिंह के अनुसार जांच निष्पक्ष हो रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।