स्कूली बस में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़, परिजनों ने की तोड़फोड़

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 11:13 AM

नगर के एक प्रसिद्ध स्कूल की बस में 4 साल की एक बच्ची से अश्लील छेड़छाड़ की कथित घटना के विरोध में अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

लुधियाना(महेश): नगर के एक प्रसिद्ध स्कूल की बस में 4 साल की एक बच्ची से अश्लील छेड़छाड़ की कथित घटना के विरोध में अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने स्कूल मेंं तोडफ़ोड़ और नारेबाजी भी की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया।

घटना आज प्रात: करीब 10 बजे की है, जब बाबा गज्जा सिंह व बाबा बोता सिंह धर्म प्रचार लहर के उपप्रधान विसाखा सिंह और लखवंत सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों निहंग व बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे। वह स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंदर दाखिल हुए। इस दौरान उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोडफ़ोड़ भी की। स्कूल के शीशे तोड़े गए व अन्य सम्पत्ति को भी नुक्सान पहुंचाया गया। 

मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में प्रदीप सिंह जस्सियां, परमिंद्र सिंह, धरमिंद्र सिंह, शेर सिंह, सन्नी सिंह, फतेह सिंह, राजवीर सिंह व अभिभावकों में लक्ष्मी नगर के राजिंद्र कुमार, सतविंद्र सिंह, राजीव शर्मा आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल ने जांच की आड़ में संवेदनशील मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़िता की मां को 3 घंटे तक बिठाए रखाजिससे परेशान होकर उसने ऑडियो क्लिप वायरल कर इस अन्याय से वाकिफ करवाया। विसाखा सिंह ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उधर मुल्लांपुर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!