Edited By Anjna,Updated: 25 Feb, 2019 12:24 PM
गांव मनावां के कुलदीप सिंह(35) का शव आज उनके पैतृक गांव मोगा पंहुचने पर पूरे गांव में शोक की लहर है। गौरतलब है कि 3 साल पहले दुबई गए कुलदीप की अचानक मौत हो गई थी।
मोगाः दुबई से कुलदीप सिंह(35) का शव उसके गांव मनावां पहुंच गया है। इस कारण पूरे गांव में शोक की लहर है। गौरतलब है कि 3 साल पहले दुबई गए कुलदीप की अचानक मौत हो गई थी। जिसका शव प्रसिद्ध समाज सेवी डा.एस.पी. ओबरॉय की कोशिशों से अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा है।
यहां से शव को पैतृक गांव ले जाया गया। परिवारिक सदस्यों के कहना है कि वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं जिसके चलते वह शव को भारत लाने में असमर्थ थे। उन्होंनें इस बारे प्रसिद्ध समाज सेवी डा.एस.पी. ओबरॉय से बात की। जिनकी मदद से कुलदीप का शव भारत पंहुचा है। आखिरी बार बेटे को देखने का मौका देने के लिए वह एस.पी. ओबराए के हमेशा आभारी रहेंगे।