MLA Raman Arora के चहेते काउंसलर पर गिर सकती है गाज, सताने लगा विजिलेंस का खौफ

Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2025 12:28 PM

mla raman arora favorite counselor vigilance fear

विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सेंट्रल हलके में जो चहेते काउंसलर हैं, उन्हें भी विजिलेंस का खौफ सताने लगा है।

जालंधर (महेश): विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सेंट्रल हलके में जो चहेते काउंसलर हैं, उन्हें भी विजिलेंस का खौफ सताने लगा है। हालांकि विधायक की गिरफ्तारी के बाद किसी भी काउंसलर ने उनके हक में आवाज नहीं उठाई है जबकि यह वही काउंसलर हैं जो कि विरोधी पार्टियों को छोड़कर आप में आए हैं और लोगों से अकसर यही कहा करते थे कि वह विधायक रमन अरोड़ा की ईमानदारी से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़े हैं।

शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस छोड़कर आप में आए इन काउंसलर का स्वागत भी रमन अरोड़ा ने ही किया था। आप में आने के बाद यह सभी हर समय विधायक रमन अरोड़ा के साथ ही देखे जाते थे। चहेते काउंसलर विधायक के कहने पर ही मेयर से दूरी बनाकर रखते थे और अपने प्रोग्रामों में भी सिर्फ विधायक को ही बुलाया करते थे लेकिन किसी को भी इस बात की यकीन नहीं था कि यह विधायक के बुरे वक्त में उन्हें छोड़ देंगे। कुछ चहेते काउंसलर तथा आप वर्करों का तो यहां तक भी कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनका विधायक इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!