Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2024 06:32 PM
पंजाब में आज होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया वहीं होली के मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।
अमृतसर : पंजाब में आज होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया वहीं होली के मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगत के साथ मिलकर होली उत्सव मनाया। इस बीच, मंत्री धालीवाल ने कहा कि वह आज अमृतसर के पवित्र स्थान पर पहुंचे हैं और सभी अमृतसर वासियों को होली के त्योहार की बधाई देते हैं। ईश्वर से पूरे समुदाय को स्वस्थ व खुशहाल रखने के लिए प्रर्थाना की।
ये भी पढ़ें : Holi Celebration : पंजाब के इस जिले में खेली गई विदेशी अंदाज में होली, देखें तस्वीरें
इसके अलावा अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला भी दुर्ग्याणा मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को होली के पावन पर्व की बधाई दी और लोगों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने लोगों से कहा कि होली के रंगों की तरह हमेशा खिले रहें और मुस्कुराते रहें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here