Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jan, 2022 04:49 PM
राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा प्रैस कांफ्रैंस बुलाई गई, जिसमें भाजपा नेत्री व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा एक साल के भीतर सवा लाख से ज्यादा पासपोर्ट पंजाब को इश्यू किए गए...
चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा प्रैस कांफ्रैंस बुलाई गई, जिसमें भाजपा नेत्री व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा एक साल के भीतर सवा लाख से ज्यादा पासपोर्ट पंजाब को इश्यू किए गए हैं। राज्य की लड़कियों के विदेशी लड़कों से डिसप्यूट मामलों पर भाजपा नेत्री ने कहा कि मंत्रालय द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएंगे। राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा नेत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरिडोर बनाया जा रहा है, जिसमें व्यापार की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी। भाजपा नेत्री ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली की जनता का पैसा पंजाब में इश्तिहारों पर खर्च कर रही है, इससे ज्यादा भ्रष्टाचार पार्टी में और क्या होगा। भाजपा नेत्री ने कहा कि पार्टी मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह के उम्मीदवारों द्वारा कैप्टन की पार्टी निशान से चुनाव न लड़ने और भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने की जिद्द पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। अन्य राजनीतिक दलों द्वारा सिर्फ इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। इस मौके पर सर्बजीत सिंह बैंस और हरबंस सिंह बूटा, अवतार सिंह चीमा, जोकि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रधान रहे हैं, ने भाजपा ज्वाइन की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here