Gurdaspur: नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini,Updated: 17 Nov, 2026 04:10 PM

massive fire in car

नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया):  गांव झंडे चक्क के पास नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। लोगों की तुरंत मदद की वजह से बड़ा हादसा टल गया। खुशकिस्मती से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

PunjabKesari

इस बारे में जानकारी देते हुए कार मालिक रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने जीजा के गांव खोजेपुर गए हुए थे। आज जब वह वहां से अपने घर लौट रहे थे तो गांव झंडे चक के पास उनकी कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगी देख उन्होंने तुरंत मदद मांगी। इस बीच, आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की और आग पर काबू पा लिया। लोगों की समय पर मदद की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!