बठिंडा की कई लड़कियां बेंगलुरु में बिकीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 10:51 PM

many girls of bathinda have sold in bengaluru

एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बठिंडा का 1 व्यक्ति यहां की लड़कियों को ले जाकर बेंगलुरु में बेच रहा है जिन्हें आगे जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है। वह अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल से वहां से बचाकर लाई है जिसने ये पूरी कहानी बयान...

बठिंडा: एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बठिंडा का 1 व्यक्ति यहां की लड़कियों को ले जाकर बेंगलुरु में बेच रहा है जिन्हें आगे जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है। वह अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल से वहां से बचाकर लाई है जिसने ये पूरी कहानी बयान की। एस.एस.पी. बठिंडा को उसने एक शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

रमनदीप कौर निवासी बठिंडा ने अपनी नाबालिग लड़की के साथ पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि वह सिद्धू कालोनी रामबाग गली नं.1 में किराए के मकान में रहती है। उसका मकान मालिक नाबालिग या मजबूर लड़कियों को बहला-फुसला कर बेंगलूर ले जाता है जहां पर वह उन्हें 30 हजार से 1 लाख रुपए में बेच देता है। उक्त लड़कियों से जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जाता है। उक्त व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लड़की पर नजर रखी हुई थी जिसे वह कुछ समय पहले बहला-फुसला कर आर्कैस्ट्रा के एक कार्यक्रम में ले गया। उसने इसके लिए उसे चेतावनी भी दी लेकिन वह बाज नहीं आया। एक दिन वह उसकी लड़की व अन्य आधा दर्जन लड़कियों को लेकर बेंगलूर चला गया। उसने लड़की को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। आखिरकार वह अपने एक रिश्तेदार को लेकर बेंगलूर पहुंच गई। 

पुलिस के पास जाने की धमकी देने के बाद उसके मकान मालिक ने उन्हें बेंगलूर एक होटल में बुला लिया, जहां उसकी लड़की भी मौजूद थी जिसे जबरन रखा गया था। उसके मकान मालिक के साथ एक गुंडा किस्म का अन्य व्यक्ति भी मौजूद था जिसने बताया कि उसने उसकी लड़की को 50 हजार रुपए में खरीदा है। अगर लड़की चाहिए तो उसके पैसे वापस कर दें। उसने बताया कि वह उसे 50 हजार रुपए देकर अपनी लड़की को बचाकर लाई। बठिंडा आकर उन्होंने एस.एस.पी. बठिंडा को सारी दास्तान सुनाई। लड़की ने बताया कि उसे बेंगलूर के एक होटल में रखा गया जहां से उसे विभिन्न पार्टियों में नाचने के लिए ले जाया जाता था। पार्टियों में उसे अद्र्धनग्न हालत में नाचने तथा लोगों को शराब परोसने को मजबूर किया जाता था। 

इस बारे में एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है जिसकी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सारी असलियत से पर्दा उठाया जाएगा व आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!