दिल्ली से लौट सी.एम. मान का किसानों को लेकर बड़ा बयान आया सामने, की ये अपील

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2022 10:06 PM

mann s big statement about farmers came in front

मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली से वापस लौट कर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली से वापस लौट कर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मीडिया सी.एम. मान का किसानों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने किसानों से मुलाकात करने को लेकर कहा कि वह मुलाकात करने को तैयार हैं लेकिन मुलाकात का तरीका शांतमय होना चाहिए। 

सी.एम. मान ने कहा कि 10 और 18 के बीच फर्क उन्हें भी पता है, लेकिन किसान सिर्फ एक साल मेरा साथ दें। सी.एम. मान ने कहा कि वह भी किसान का बेटा है और खेतीबाड़ी को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसानों से मुलाकात के लिए तैयार हैं और उन्हें प्रदर्शन करने का हक है। 

वहीं किसानों ने मान सरकार को अल्टीमेटम दिया है। किसानों ने सरकार को रात तक का अल्टीमेटम दिया है। कल सुबह चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे। किसानों ने कहा है कि यह दिल्ली की तरह पक्का मोर्चा है। जिक्रयोग्य है कि चंडीगढ़ बार्डर पर किसानों ने मोर्चा लगाया हुआ है। किसान पंजाब सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। किसानों के बढ़ते काफिले को देखते हुए आज मोहाली से चंडीगढ़ के कई रूट बदले गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!