Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2022 04:52 PM
पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते बताया कि पंजाब सरकार पुलिस विभाग में नई भर्तियां करने जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देना आम आदमी पार्टी का पहला लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। अब सरकार पुलिस विभाग में नई भर्तियां करने जा रही है, जिसका विवरण लोगों के साथ साझा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की गारंटी है कि यह सारी भर्ती मेरिट के आधार पर और बिना रिश्वत या किसी की सिफारिश के की जाएगी।
पंजाब पुलिस भर्ती का विवरण
कांस्टेबल (इंटेलिजेंस और जांच कैडर) के लिए 1156 पोस्टें रखी गई हैं, जिनकी परीक्षा तिथि 14-10-2022 है।
हेड कांस्टेबल (जांच कैडर) की 787 पोस्टें हैं जिनकी परीक्षा 15-10-2022 को होगी।
सब-इंस्पेक्टर (जांच, (इंटेलिजेंस, जिला और सशस्त्र पुलिस कैडर) के लिए 560 पोस्टें रखी गई हैं, जिनकी परीक्षा 16-10-2022 को होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here