मनीष सिसोदिया ने परगट सिंह पर निशाना साध किए ये सवाल

Edited By Urmila,Updated: 29 Nov, 2021 02:00 PM

manish sisodia targeted pargat singh these questions

शिक्षा माडल को लेकर परगट सिंह और मनीष सिसोदिया का विवाद लगातार गर्माता नजर आ रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को टि्वटर पर चुनौतियां दी थीं जिसमें पिछले 5 वर्षों के दौरान हुए स्कूलों के विकास को लेकर 250 स्कूलों...

चंडीगढ़ः शिक्षा माडल को लेकर परगट सिंह और मनीष सिसोदिया का विवाद लगातार गर्माता नजर आ रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को टि्वटर पर चुनौतियां दी थीं जिसमें पिछले 5 वर्षों के दौरान हुए स्कूलों के विकास को लेकर 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करनी की चुनौती ली थी। इसी के चलते आज मनीष सिसोदिया ने परगट सिंह पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने कहा है कि उनके द्वारा 250 स्कूलों की लिस्ट जारी किए हुए 24 घंटे बीत चुके हैं परंतु अभी तक परगट सिंह ने लिस्ट जारी नहीं की है। उन्होंने कहना है कि परगट सिंह मैदान छोड़कर भाग गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि परगट सिंह की जगह सी.एम. चन्नी 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करें। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब कैबिनेट की बैठक टली, अब इस तारीख को होगी बैठक

जिक्रयोग्य है कि शिक्षा के मामलो में पंजाब और दिल्ली के मंत्रियों बीच जारी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अंतर्गत पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की तरफ से दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की चुनौती स्वीकार कर लिए गई थी और उन को खुली बहस का न्यौता दिया था। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले कहा था कि उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने मेरी चुनौती को स्वीकार करते दिल्ली और पंजाब के 250 स्कूलों में किए गए शिक्षा सुधारों पर बहस की परवानगी दे दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!