Edited By Kalash,Updated: 27 Jan, 2024 10:47 AM
चाइना डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है
फगवाड़ा : चाइना डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के चाचोकी पुल के पास 50 वर्षीय व्यक्ति चाइना डोर की चपेट में आ गया। चाइना डोर की चपेट में आए व्यक्ति की पहचान तरलोक सिंह निवासी गांव घुमना, फगवाड़ा के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल तरलोक सिंह को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी मिली है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर तरलोक सिंह अपने गांव जा रहा था। इस दौरान वह चाचोकी पुल के पास चाइना डोर की चपेट में आ गया। चाइना डोर के कारम उसकी आंख, नाक व चेहरे पर गहरे घाव हो गए। इस दौरान उसकी आंख की पुतली को भी नुक्सान पहुंचा है। डॉक्टर का कहना है कि यह हादसा इतना भयानक था कि पीड़ित की आंखों की रोशनी भी जा सकती थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here