जालंधर : Batra Cold Store के पास आग का तांडव, देखते ही देखते राख हुआ करोड़ों का माल

Edited By Urmila,Updated: 16 Nov, 2026 11:49 AM

major fire at batra cold store

जालंधर के शाहकोट-मलसियां रोड पर बत्रा कोल्ड स्टोर के पास देर रात पराली की गांठों में भीषण आग लग गई।

जालंधर (सोनू) : जालंधर के शाहकोट-मलसियां रोड पर बत्रा कोल्ड स्टोर के पास देर रात पराली की गांठों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते भारी मात्रा में पराली जलकर राख हो गई। इस हादसे में मुक्तसर के एक बेलर व्यापारी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Fire Brigade

जानकारी के मुताबिक, मुक्तसर की एक पार्टी ने ठेके पर जमीन लेकर वहां पराली की गांठें जमा की हुई थीं। रविवार रात अचानक इनमें आग लग गई। आग की लपटें देखकर राहगीरों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। गांव जाफरवाल के सरपंच हरदीप सिंह चंदी ने आग जानबूझकर लगाए जाने की आशंका जताई है।

हैरानी की बात यह है कि शाहकोट की अपनी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पिछले एक साल से खराब पड़ी है। ऐसे में आग बुझाने के लिए नकोदर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। पुलिस के मुताबिक, दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब 80 प्रतिशत काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पराली के मालिकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!