Edited By Urmila,Updated: 08 Jun, 2025 01:24 PM

उपचुनाव में लुधियाना वेस्ट की गलियों में इन दिनों सिर्फ कांग्रेस के पक्ष में नारों की गूंज नहीं, बल्कि लोकधुनों में बहती एक पुकार भी सुनाई दे रही है और यह पुकार है भारत भूषण आशु के समर्थन की।
लुधियाना (विक्की): उपचुनाव में लुधियाना वेस्ट की गलियों में इन दिनों सिर्फ कांग्रेस के पक्ष में नारों की गूंज नहीं, बल्कि लोकधुनों में बहती एक पुकार भी सुनाई दे रही है और यह पुकार है भारत भूषण आशु के समर्थन की। प्रख्यात लोकगायक यमला जट की पारिवारिक सदस्य ने भी एक भावनात्मक गीत के जरिए जनता से आशु को वोट देने की अपील की। देखते ही देखते यह गीत लुधियाना वेस्ट में चर्चा का केंद्र बन गया।
वहीं आशु की छवि को यह गीत एक नया रंग दे गया जहां लोक कला, लोक नेता और लोक भावना एक हो गए। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने गीत सुनते कहा कि आज आंखों में एक पुरानी याद लौट आई। उन्होंने कहा यह कोई प्रचार गीत नहीं था। यह एक परिवार की लोक सांस्कृतिक परंपरा से निकला विश्वास है जो जनता के दिलों में सीधे उतर गया। स्थानीय निवासियों ने गीत सुनकर कहा 'यमला जट जैसे लोक कलाकार की विरासत अब लोकतंत्र की सेवा में सुर बन गई है।' जो आवाज़ कभी पंजाब के मंचों पर गूंजती थी, वो आज जनता से कह रही है आशु को वोट दो, ये जनसेवा का वोट है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here