Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2026 09:50 AM

महानगर में बढ़ते ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नरेट
लुधियाना, (राज) : महानगर में बढ़ते ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने आम जनता के लिए एक विशेष जनहित एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से पुरजोर अपील की है कि वे ऑनलाइन मार्केट, शेयर बाजार या क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर किसी भी तरह का निवेश करने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि उनकी जीवन भर की मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हाथों में जाने से बच सके।
जानकारी साझा करते हुए साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि है कि आजकल साइबर अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी लिंक और अनजान कॉल के जरिए लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने या असामान्य रूप से अधिक मुनाफा कमाने का लालच देते हैं। पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि ऐसे किसी भी लोकलुभावन झांसे में आकर किसी अनजान व्यक्ति या गैर-प्रमाणित ऐप व वेबसाइट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। ठग शुरुआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर विश्वास जीतते हैं और बाद में मोटी रकम हड़पकर संपर्क तोड़ लेते हैं।
पुलिस की मुख्य हिदायतें, क्या करें और क्या न करें :
साइबर अपराधियों के चंगुल से बचने के लिए लुधियाना पुलिस ने लोगों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है्र। किसी भी ऑनलाइन मार्केट या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी आधिकारिक और कानूनी मान्यता की पुष्टि जरूर करें। सोशल मीडिया विज्ञापनों या अनजान नंबरों से आने वाले इन्वेस्टमेंट ग्रुप या ऐप डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक न करें। अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हर समय जागरूक और सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी का अंदेशा होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचित करें।