चार्ज संभालते ही एक्शन में आए लुधियाना के नए CP, रात को खुद सड़कों पर उतरकर संभाला मोर्चा

Edited By Kalash,Updated: 29 Nov, 2026 12:37 PM

ludhiana new cp in action

महानगर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन अपने सख्त तेवर और कार्यशैली से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अपराधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है।

लुधियाना (राज): महानगर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन अपने सख्त तेवर और कार्यशैली से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अपराधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है। शनिवार दोपहर को विधिवत रूप से पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालने के चंद घंटों बाद ही, रात के समय वे खुद सड़कों पर एक्शन मोड में नजर आए। कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में शहर भर में 'स्पेशल नाइट डोमिनेशन' अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न मुख्य चौकों, प्रवेश मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सख्त नाकाबंदी की गई।

PunjabKesari

पहले ही दिन मैदान में उतरे सी.पी., खुद नाकाबंदी प्वाइंट्स व थानों का किया औचक निरीक्षण

दोपहर में पदभार ग्रहण करने के बाद रात को फील्ड में उतरे पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शहर के विभिन्न नाकाबंदी प्वाइंट्स और पुलिस थानों का व्यक्तिगत रूप से औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा प्रबंधों, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की बारीकी से समीक्षा की। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सड़कों से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों, बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच-पड़ताल की गई, ताकि असामाजिक तत्वों और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम रहे।

PunjabKesari

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने नाकों और थानों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरी मुस्तैदी व सतर्कता से ड्यूटी निभाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि रात्रि गश्त और नाकाबंदी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। पहले ही दिन पुलिस कमिश्नर की इस सक्रियता से जहां पुलिस महकमे में चुस्ती देखने को मिली, वहीं शहरवासियों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!