Edited By Vaneet,Updated: 31 Aug, 2018 10:28 PM
पटियाला पुलिस की पी.सी.आर. ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को घातक हथियारों समेत गिरफ्तार किया है।...
पटियाला(बलजिन्द्र): पटियाला पुलिस की पी.सी.आर. ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को घातक हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्यों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग भी की गई परन्तु पी.सी.आर. पार्टी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
एस.पी. सिक्योरिटी और ट्रैफिक हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से 2 पिस्तौल 315 बोर देसी और एक जिंदा कारतूस, एक खोल और 1 पिस्तौल 32 बोर देसी, 4 जिंदा कारतूसों समेत इनकी तरफ से पहले किसी वारदात में छीना गया फर्जी नंबर लगा एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान इन्द्रजीत सिंह इंद्री निवासी गांव अचल थाना सदर नाभा, हरिंदरपाल सिंह जे.पी. निवासी बेदी एन्क्लेव चुनागरा रोड, नजदीक कूलर फैक्टरी पांतड़ां, सुखचैन सिंह जैलदार निवासी प्रोफैसर कालोनी पटियाला, लवप्रीत सिंह लवली निवासी गांव पांतड़ां थाना रोड़ी सिरसा हरियाणा, परविंदर सिंह चिट्टा पिंदरी निवासी गांव रैसल थाना भादसों के तौर पर हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है।