जलमग्न हुआ जालंधर के गांव का यह रेलवे स्टेशन, रेल लाइनें भी समाई पानी में

Edited By swetha,Updated: 22 Aug, 2019 11:00 AM

lohian khas railway station

सतलुज दरिया उफान पर होने के कारण जहां कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है

जालंधर(गुलशन): सतलुज दरिया उफान पर होने के कारण जहां कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है वहीं जालंधर-फिरोजपुर रेल सैक्शन में पड़ता लोहियां खास रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह से पानी में डूब गया। रेल लाइनों के ऊपर भी 3-3 फुट पानी खड़ा हो गया।  इसकी वजह से रेल लाइनों की बजाय केवल सिग्नल के पोल ही दिखाई दे रहे हैं। 

फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने भी बीते दिनों गिद्दड़पिंडी के पास सतलुज दरिया के ऊपर बने ब्रिज नंबर 84 का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि पानी ब्रिज के गार्डर को छू रहा है। इसलिए एहतियात के तौर पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया था। जालंधर-फिरोजपुर रूट की ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया था जोकि अगले आदेशों तक रद्द रहेंगी। अभी भी लोहियां खास क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

रेलवे विभाग ने जम्मू तवी-अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रैस 19224/19223 को वाया पठानकोट-जालंधर कैंट-लुधियाना-मोगा-फिरोजपुर होते हुए चलाने का निर्णय लिया है। फिरोजपुर- धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रैस 13308 भी वाया फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना होते हुए चलेगी। इसके अलावा बठिंडा-जम्मू तवी-बङ्क्षठडा एक्सप्रैस 19225/19226 भी 22 अगस्त को वाया फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना-जालंधर सिटी-अमृतसर होते हुए चलेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!