Edited By Updated: 12 May, 2017 02:52 PM
थित तौर पर ज्यादा शराब पीने से भट्ठा मजदूर राजा सिंह (28-30) निवासी गांव डरोली भाई की मौत हो गई।
मोगा(आजाद): कथित तौर पर ज्यादा शराब पीने से भट्ठा मजदूर राजा सिंह (28-30) निवासी गांव डरोली भाई की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार सुरेन्द्र पाल सिंह द्वारा मृतक की पत्नी संदीप कौर के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदीप कौर ने कहा कि उसके 2 बच्चे हैं व उसका पति राजा सिंह भट्ठी पर मजदूरी करता था। गत रात ज्यादा शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसको डरोली भाई के सिविल अस्पताल दाखिल में करवाया गया।
डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि राजा सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।