Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 11:17 AM
पंजाब पावरकाम दफ्तर भदौड़ के क्वार्टर में रह रहे लाइनमैन दिगम्बर सिंह की संदिग्धावस्था में जलकर मौत हो गई। पंजाब पावरकाम दफ्तर भदौड़ के एडीशनल चार्ज एस.डी.ओ. लखवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गत रात दिगम्बर सिंह लाइनमैन (55) पुत्र...
बरनाला(ब्यूरो): पंजाब पावरकाम दफ्तर भदौड़ के क्वार्टर में रह रहे लाइनमैन दिगम्बर सिंह की संदिग्धावस्था में जलकर मौत हो गई। पंजाब पावरकाम दफ्तर भदौड़ के एडीशनल चार्ज एस.डी.ओ. लखवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गत रात दिगम्बर सिंह लाइनमैन (55) पुत्र पुष्कर सिंह गांव चमेली जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) जोकि पिछले 20 वर्ष से पंजाब पावरकाम दफ्तर भदौड़ में लाइनमैन की नौकरी कर रहा था और पंजाब पावरकाम दफ्तर भदौड़ के अंदर बने क्वार्टरों में रह रहा था। इसके साथ लगते क्वार्टर में राधिका प्रशाद ए.एल.एम. रहता है। उसने सुबह देखा कि दिगम्बर सिंह के क्वार्टर में से धुआं निकल रहा है।
राधिका प्रशाद ने अपने साथ गौरव कुमार को लेकर जब दिगम्बर सिंह का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। उसके बाद दरवाजा धक्के के साथ खोला तो देखा कि दिगम्बर सिंह की जली हुई लाश और पास बिजली वाला हीटर पड़ा था। उसके बाद इस घटना की जानकारी थाना भदौड़ में दी गई।
क्या कहना है एस.एच.ओ. भदौड़ का
जब इस संबंधी थाना भदौड़ के एस.एच.ओ. परगट सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हम जाकर मौका देख आए हैं। दिगम्बर सिंह ने बिजली वाला हीटर लगाया हुआ था जिस कारण इसकी रजाई का एक हिस्सा हीटर पर गिरने के कारण यह हादसा घटा है।