Edited By Urmila,Updated: 03 Apr, 2024 11:55 AM
पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से आज सुबह एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व एसपी मुख्यालय पठानकोट गुरबाज सिंह ने किया।
बमियाल/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से आज सुबह एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व एसपी मुख्यालय पठानकोट गुरबाज सिंह ने किया। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के आला अधिकारी भी मौजूद थे और उनके साथ सीमा सुरक्षा बल के साथ पंजाब पुलिस की महिला विंग भी तैनात थी।
इस मौके पर पंजाब पुलिस के नौजवानों द्वारा बहुत ही गंभीरता से सरहदी क्षेत्र बमियाल के नजदीकी गांव सिंबल सकोल, ढींडा, खोजकीचक्क, बमियाल, सिंबल कुल्लियां व ओझ दरिया के नजदीकी क्षेत्रीय इलाकों के अंदर जांच की गई।
इस मौके पर सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो रेखा पर पहुंचकर आसपास के खेतों में छानबीन की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की गतिविधियों को लेकर अलर्ट किया था।
इसी के चलते आज सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा ओझ दरिया के पास इलाके में रहने वाले गुज्जर समुदाय के लोगों के घरों की तलाशी ली गई और उनके निवास के सभी दस्तावेज भी जांचे गए। इस मौके एस.एच.ओ. मनजीत सिंह सहित बड़ी गिनती में पुलिस कर्मचारी व बी.एस.एफ. के जवान हाजिर थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here