Kisan Andolan: पंजाब के एक और किसान की मौ+त, पुलिस ने दागे थे आंसू गैस के गोले

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2024 09:09 AM

kisan andolan farmer died

किसान आंदोलन के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है।

फिरोजपुर: किसान आंदोलन के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है।  फिरोजपुर का एक मजदूर किसान शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा फैंके गए आंसू गैस के गोलों की चपेट में आ गया था, गत दिवस उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक किसान मजदूर की पहचान जीरा सिंह निवासी गांव आसिफ वाला के रूप में हुई है।

another farmer died in protest

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष संगठन के जोन मल्लांवाला के प्रेस सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच की घोषणा पर 11 फरवरी को गांव आसिफ वाला से भारी इकट्ठ दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुआ, जिसमें गरीब मजदूर जीरा सिंह आसिफ वाला भी शामिल था। 13 फरवरी को जब जत्था शंभू बैरियर पर पहुंचा तो हरियाणा सरकार ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए धुएं के गोले दागे, जिसमें जीरा सिंह समेत कई अन्य किसान-मजदूर भी इन गोलों का शिकार हो गए। 

उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले के धुएं से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उनका स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिरता गया। उन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार से जीरा सिंह के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!