Kidnapping: मासूम बोली, पुलिस अंकल केक के बहाने मुझे ले जा रहा था एक आदमी

Edited By Suraj Thakur,Updated: 04 Aug, 2019 11:45 AM

kidnapping of innocent girl

मामले की पुलिस में जब शिकायत की गई तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बच्ची और उसकी मां से सारी हकीकत सुनी।

जालंधर। चीमा नगर में शनिवार देर शाम पांच साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के मुताबिक एक अनजान शख्स बच्ची को केक और टॉफियों का लालच दे कर उसे किडनैप करना चाहता था। जबकि मौके पर बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया और बच्ची की मां वहां पहुंच गई। इस पर किडनैपर वहां से भाग निकला। मामले की पुलिस में जब शिकायत की गई तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बच्ची और उसकी मां से सारी हकीकत सुनी। PunjabKesari

बच्ची की मां अलीशा ने बताया कि उनकी बेटी पांच साल की बेटी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इतने में बच्चों ने शोर मचाया कि उनकी बच्ची को कोई अंकल ले जा रहे हैं। बच्ची ने बताया कि अंकल उसे केक और चाकलेट का लालच दे रहे थे और कह रहे थे कि मेरे साथ चलो। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!