लिफ्ट देकर अमृतसर से खन्ना लाए और रात भर किया दुष्कर्म

Edited By Mohit,Updated: 19 Apr, 2019 10:33 PM

khanna hindi news

खन्ना के तीन दोस्त अमृतसर से एक नाबालिग लड़की को लिफ्ट देकर खन्ना लाए और फिर यहां दो लोगों ने उसके साथ रात भर कार में ही दुष्कर्म किया।

खन्ना (सुनील): खन्ना के तीन दोस्त अमृतसर से एक नाबालिग लड़की को लिफ्ट देकर खन्ना लाए और फिर यहां दो लोगों ने उसके साथ रात भर कार में ही दुष्कर्म किया। इस उपरांत मोहाली के फेस-11 में लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ तो सारी कहानी सामने आ गई। इस पर मोहाली पुलिस ने लड़की के बयानों पर खन्ना के तीन नौजवानों समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप सिंह रिंकू निवासी रत्नहेड़ी अपने दोस्तों मनप्रीत सिंह तथा लक्की के साथ 14 अप्रैल की रात को अमृतसर गया था। वहां उन्हें जालंधर की एक लड़की मिली जोकि 12वीं क्लास में पढ़ती है। उसने चंडीगढ़ जाना था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे और न ही कोई साधन मिल रहा था। इन लोगों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसे लिफ्ट देने की बात कही। लिफ्ट देकर तीनों उसे खन्ना ले आए। जहां पर संदीप रिंकू ने तो लड़की से गलत काम करने से इंकार कर दिया। लेकिन उसके दोस्त मनप्रीत सिंह तथा लक्की ने उससे कार मांगी। ये लोग रिंकू को रत्नहेड़ी छोड़कर उसी प्रकार लड़की समेत कार को खन्ना ले आए और शहर में कार में ही रात को लड़की को हवस का शिकार बनाते रहे। सुबह होने पर इन लोगों ने लड़की को चंडीगढ़ के लिए बस चढ़ा दिया। चंडीगढ़ में लड़की के फेसबुक दोस्त गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, जोकि फेस-11 मोहाली में रहता है ने भी उससे दुष्कर्म किया। दो दिनों बाद गुरप्रीत ने लड़की को घर से बाहर भगा दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो सारी बात सामने आई। इस पर फेस-11 मोहाली की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, मनप्रीत सिंह, लक्की दोनों निवासी खन्ना के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज करते हुए इसी केस में संदीप सिंह रिंकू निवासी गांव रत्नहेड़ी के खिलाफ 120बी के तहत कार्रवाई की है।

मोहाली पुलिस की खन्ना में रेड, तीनों कथित आरोपी पकड़े
मोहाली थाना की पुलिस ने शुक्त्रवार सुबह तीनों कथित आरोपियों को रेड करके पकड़ा। संदीप सिंह रिंकू के घर रत्नहेड़ी में रेड करके उसे काबू करने के साथ साथ कार भी जब्त की गई। इस रेड की सूचना मोहाली पुलिस ने सदर थाना खन्ना को भी दी थी। खन्ना पुलिस के सहयोग से ही इन्होंने कथित आरोपियों को काबूकिया।

क्या कहना है एसएचओ का
इससंबंध में जब फेस-11 मोहाली थाना के एसएचओ नरदेव सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कथित आरोपियों का रिमांड हासिल करके उनसे पूछताछ की जाएगी। जांच में अहम खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!