Edited By Vaneet,Updated: 18 Aug, 2018 10:40 PM
भयानक बाढ़ का सामना कर रहे केरल निवासियों के लिए विश्व प्रसिद्ध खालसा एड संस्था मदद के लिए आगे आई है। खालसा एड के वालंटियरों की तरफ से बाढ़ में फंसे लोगों की ह...
जालंधर: भयानक बाढ़ का सामना कर रहे केरल निवासियों के लिए विश्व प्रसिद्ध खालसा एड संस्था मदद के लिए आगे आई है। खालसा एड के वालंटियरों की तरफ से बाढ़ में फंसे लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। खालसा एड एशिया के सी.ई.ओ. अमरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब से 4 और स्थानिक 7 वालंटियरों की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कार्य शुरू किया है।
अमरप्रीत ने बताया कि कोची के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रोजमर्रा की लंगर तैयार करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में गुरुद्वारा साहब की समिति की तरफ से भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। अमरप्रीत ने बताया कि खालसा एड की तरफ से लगभग दो महीने तक वहां रह कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि 100 साल में पहली बार केरल में लगातार ऐसी बारिश हुई है जिस कारण अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,857 लोग बेघर हो गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कोलम, पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, कोझीकोड और वायनाड जिलों में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।