गठबंधन का ऐलान पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए एक ऐतिहासिक कदम: केवल सिंह ढिल्लों

Edited By Kamini,Updated: 24 Nov, 2026 04:20 PM

kewal singh dhillon

पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शिरोमणि अकाली दल और BJP के बीच हुए गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शिरोमणि अकाली दल और BJP के बीच हुए गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान पंजाब के भविष्य, शांति और खुशहाली के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर यह गठबंधन पंजाब के भाईचारे को और मजबूत करने का भी एक संकल्प है।

PunjabKesari

इस मौके पर उन्होंने 'AAP' सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के बदलाव राज में पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरिज्म, जबरन वसूली और बेरोजगारी से जूझ रहा है।

PunjabKesari

हमारी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बहाल करना और ड्रग्स का खात्मा करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को पंजाब में ही रोजगार के मौके दिए जाएंगे और कर्मचारियों के हक और सम्मान को बहाल किया जाएगा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकास पर आधारित और लोगों के हित में नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही, डबल इंजन की ताकत और पंजाब की मिट्टी से जुड़ी लीडरशिप के मेल से हम राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को एक बार फिर देश का सबसे आगे और खुशहाल राज्य बनाया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!