रैली के लिए पंजाब पहुंचे AAP सुप्रीमो केजरीवाल, कहा देश को बरबाद कर देंगे शाह और मोदी

Edited By swetha,Updated: 20 Jan, 2019 01:08 PM

आम आदमी पार्टी के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में मिशन 2019 के लिए रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं।

बरनाला: आम आदमी पार्टी के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बरनाला में मिशन 2019 के लिए रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं। बरनाला में पहुंचने से पहले भगवंत मान और आप के सदस्यों ने उनका संगरूर में स्वागत किया। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल से जनता दुखी हो चुकी है। भजापा ने सिर्फ लोगों को लूटा ही है।

PunjabKesari image, arvind kejriwal image, bhagwant mann image

अगर वह फिर से सत्ता में आई तो देश बर्बाद हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि देश में जितनी भी भाजपा विरोधी पार्टियां हैं सबका उद्देश्य लोकसभा चुनावों भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी हालत में कांग्रेस से गठजोड़ नहीं किया जा सकता। पार्टी पंजाब 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर दिल्ली की तर्ज पर विकास कराएगी। 

PunjabKesari image, arvind kejriwal image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!