Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 08:04 PM
सूट पहन कर रेसलिंग रिंग में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली की शागिर्द कविता देवी अब डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के रिंग में दहाड़ेगी। कविता आज अमेरिका के फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले उसने खली की अकादमी के रिंग में खड़ी...
जालंधर: सूट पहन कर रेसलिंग रिंग में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली की शागिर्द कविता देवी अब डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के रिंग में दहाड़ेगी। कविता आज अमेरिका के फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले उसने खली की अकादमी के रिंग में खड़ी होकर लोगों का धन्यवाद किया।
कविता को देश के राष्ट्रपति की तरफ से फर्स्ट महिला के खिताब के साथ नवाजा गया है। कविता ने इस अवार्ड को अपने गुरू खली को समर्पित किया। खली को जहां अपनी इस रेसलर पर गर्व है। वहीं कविता का भी कहना है कि वह मरते दम तक खली को नहीं भूल सकती। उसने कहा कि वह फ्लोरिडा में दिग्गज खिलाडिय़ों को धूल चटाएगी।