गोबिंद सागर झील में डूबा जालंधर का नौजवान

Edited By Anjna,Updated: 15 Apr, 2018 07:35 AM

jalandharyoung man submerged in gobind sagar lake

उपमंडल क्षेत्र के रायपुर-अंदरोली में गोबिंद सागर झील में जालंधर का एक युवक डूब गया। यह घटना शनिवार को सायं 4 बजे के करीब बाबा गरीब नाथ मंदिर के समीप हुई। झील में डूबे युवक की पहचान अंकित कुमार (23) निवासी जालंधर (अर्बन एस्टेट फेज वन) के रूप में हुई...

बंगाणा (शर्मा): उपमंडल क्षेत्र के रायपुर-अंदरोली में गोबिंद सागर झील में जालंधर का एक युवक डूब गया। यह घटना शनिवार को सायं 4 बजे के करीब बाबा गरीब नाथ मंदिर के समीप हुई। झील में डूबे युवक की पहचान अंकित कुमार (23) निवासी जालंधर (अर्बन एस्टेट फेज वन) के रूप में हुई है। उसके साथियों विशालदीप व पारस द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए जिस पर स्थानीय युवकों ने झील में डूबे युवक के बचाव के लिए किश्तियों के सहारे सर्च अभियान चलाया।

पुलिस प्रशासन ने झील में डूबे युवक की तलाश के लिए  बी.बी.एम.बी. से गोताखोरों को बुलाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर के 3 युवक एक कार में शनिवार को घूमते हुए अंदरोली के बाबा गरीब मंदिर के समीप गोबिंद सागर झील के विहंगम दृश्य को देखने आ पहुंचे। इस दौरान उक्त युवक झील में नहाने उतर गए जिनमें एक युवक का पांव फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। समाचार भेजे जाने तक झील में पुलिस का सर्च अभियान चल रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!