जालंधर के दो भाइयों की ग्रीस में हत्या, जवान बेटों के शव देखकर बिलख उठा परिवार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Nov, 2026 08:23 PM

jalandhar two brothers brutally murdered in greece

शाहकोट के गांव तलवंडी संघेड़ा के रहने वाले दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दरअसल, ग्रीस में 3 नवंबर को एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला विदेश की धरती पर अपने परिवार का सहारा बनने और सपने लेकर गए दो सगे भाइयों का कत्ल...

जालंधर: शाहकोट के गांव तलवंडी संघेड़ा के रहने वाले दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दरअसल, ग्रीस में 3 नवंबर को एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला विदेश की धरती पर अपने परिवार का सहारा बनने और सपने लेकर गए दो सगे भाइयों का कत्ल कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। वहीं दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचने के बाद आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। यह दर्दनाक वारदात 3 नवंबर को हुई थी। दोनों भाइयों की हत्या का आरोप उनके मामा संदीप सिंह पर ही लगा है। आरोप है कि वह दोनों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर ग्रीस ले गया था। 

घटना के करीब 18 दिन बाद शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। मृतकों के पिता बूटा सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके तीन बेटे हैं। करीब आठ महीने पहले जालंधर के गुमटाली निवासी दूर के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बड़े बेटे दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजने का भरोसा दिया था। परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा। वहां पहुंचने के करीब पांच महीने बाद दलजीत ने अपने छोटे भाई गुरविंदर को भी ग्रीस बुला लिया। गुरविंदर करीब तीन महीने पहले वहां पहुंचा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!