Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2024 03:11 PM
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा झटका लगाते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस स्वपन शर्मा के नेतृत्व में 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जालंधर : शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा झटका लगाते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस स्वपन शर्मा के नेतृत्व में 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशे की समस्या को रोकने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि इसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने लाहौरिया गुरुद्वारा साहिब, 120 फीट रोड, सूर्या एन्क्लेव जालंधर में नाकाबंदी की हुई थी।
यह भी पढ़ें: मीडिया के सामने आई Moose Wala की मां की Delivery करने वाली Doctor, कही ये बातें...
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को दो लोग काजी मंडी की तरफ से आते दिखे। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की और गहन तलाशी ली। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान बलवंत कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी गांव दूब बार्वियां, पंकी पलमाऊ झारखंड और बिमली देवी निवासी आनंद कुमार गुप्ता सासाराम रोहताज पंकी, पलमाऊ झारखंड के रूप में की गई जिनकी तलाशी दौरान 1-1 किलो अफीम, कुल 2 किलो अफीम बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: Punjab: Drone के जरिए फिर भारत पहुंची 15 करोड़ की हैरोइन, सर्च अभियान जारी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ रामा मंडी जालंधर में एफआईआर 73 दिनांक 18-03-2024 के तहत एनडीपीएस एक्ट 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों का अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here