186 मेधावी बच्चे और 130 उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मानित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 10:37 AM

jalandhar news

पंजाब आम्र्ड पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित पी.ए.पी. जी.ओ. मैस जालंधर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता सहित हॉकी, कबड्डी, हैंडबॉल इत्यादि विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता दर्ज करने वाले पंजाब...

जालंधर (राहुल/ विनीत): पंजाब आम्र्ड पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित पी.ए.पी. जी.ओ. मैस जालंधर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता सहित हॉकी, कबड्डी, हैंडबॉल इत्यादि विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता दर्ज करने वाले पंजाब पुलिस के 130 पदक विजेता खिलाडिय़ों को सुरेश अरोड़ा (डायरैक्टर जनरल पंजाब पुलिस) द्वारा सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर कुलदीप सिंह (ए.डी.जी.पी. आम्र्ड बटालियन्स), अरुण पाल सिंह (आई.जी.पी. पी.ए.पी.), एस.के. कालिया (डी.आई.जी. प्रशासन), मनजीत सिंह ढेसी (खेल सचिव पंजाब पुलिस), जगदीप सिंह (सहायक खेल सचिव पंजाब पुलिस), कमांडैंट पवन कुमार उप्पल (आर.टी.सी.) व अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कमांडैंट उपस्थित थे। 

 

वहीं पंजाब पुलिसकर्मियों के 186 मेधावी बच्चों को एक निजी बैंक की ओर से किए गए कार्यक्रम में छात्रवृत्तियां बांटी गई, जिसमें डी.जी.पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। बैंक अधिकारी विनीत अरोड़ा ने बताया कि बैंक की ओर से उनका भी सामाजिक दायित्व बनता है कि वे प्रतिभावान स्टूडैंट्स की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आगे बढऩे में सहयोग करें, जिसके तहत पिछले 3 वर्षों से वे इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


श्री अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष बैंक की ओर से 25 लाख रुपए की राशि स्टूडैंट्स को वितरित की गई थी और बैंक अधिकारियों ने अगले वर्ष इस राशि को 40 लाख रुपए करने की घोषणा की है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को यह स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। उन्होंने बच्चों को छात्रवृत्तियां बांटते हुए उनके पेरैंट्स को भी बधाई दी। कार्यक्रम में ए.डी.जी.पी. भलाई संजीव कालड़ा, कुलदीप सिंह, जतिन्द्र गुप्ता, इकबाल सिंह, अरुणपाल सिंह भी मौजूद थे। 

 

प्रतिभावान खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी : अरोड़ा
सुरेश अरोड़ा ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा प्रतिभावान खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हर अ४छी उपलब्धि पर खिलाडिय़ों को उचित प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने खिलाडिय़ों को आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!