Jalandhar : युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2026 12:47 AM

jalandhar man dies by hanging

गांव खानपुर राजपूतां में बीती रात एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान नवदीप लाल उर्फ दीपू (24) पुत्र मदन लाल निवासी खानपुर राजपूतां के रूप में हुई है।

मलसियां  (अर्शदीप): गांव खानपुर राजपूतां में बीती रात एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान नवदीप लाल उर्फ दीपू (24) पुत्र मदन लाल निवासी खानपुर राजपूतां के रूप में हुई है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस चौकी मलसियां के प्रभारी ए.एस.आई. जगतार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल नकोदर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता मदन लाल पुत्र तरसेम लाल के बयानों के आधार पर पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ दीपक पुत्र सुरजीत सिंह, हरप्रीत काका पुत्र अमरजीत तथा जिंदर पुत्र मंगत राम, सभी निवासी खानपुर राजपूतां, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!