Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2023 12:23 PM

यहां एक महिला ने एक पार्टी के वर्करों पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए है।
जालंधर (सोनू): जालंधर उप चुनावों को लेकर वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इसी बीच नॉर्थ हल्के में बूथ कैप्चरिंग की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला ने एक पार्टी के वर्करों पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि वह अपने बूथ पर बैठकर काम कर रहे थे। इतने में बूथ कैप्चरिंग करने आए दूसरे दल के वर्करों ने उनसे मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
यह भी बताया कि उनके साथ बैठे हुए सहयोगी और उनके बेटे को भी मारा पीटा गया और उनके मोबाइल फोन छीन ले गए। महिला ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को शाम तक मारने की धमकी दी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।