पार्टी को अलविदा कहने के बाद जाखड़ ने कांग्रेस पर बोला हमला, दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2022 11:07 PM

jakhar attacked the congress gave this statement

कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सबसे पहले तो उन्होंने अंबिका सोनी को निशाने पर लिया और तीखे प्रहार किए। जाखड़ ने कहा कि अंबिका सोनी ने ही पंजाब में कलंक लगाया है। उन्होंने ही राज्य में हिंदुओं को बदनाम किया। पंजाब में दरार डालने की काम भी अंबिका सोनी ने ही किया। 

वहीं दूसरी तरफ जाखड़ ने नवजोत सि्दधू का पक्ष लेते हुए कहा कि सिद्धू को किस बात का नोटिस दिया गया, इस बात का कि वह सिर्फ बोलते हैं। जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी को दुश्मन और दोस्त में पहचान होनी चाहिए। जाखड़ ने इशारों-इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाने साधे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!