Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 12:20 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के माता तथा राज माता मोहिंदर कौर के देहांत के बाद सी.एम. के साथ दुःख सांझा करने के लिए देश भर से राजनीतिक व समाजिक दिग्गज उनके घर पहुंच रहे है।
पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के माता तथा राज माता मोहिंदर कौर के देहांत के बाद सी.एम. के साथ दुःख सांझा करने के लिए देश भर से राजनीतिक व समाजिक दिग्गज उनके घर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में आज शोरमणि अकाली दल की इस्त्री विंग की प्रधान बीबी जागीर कौर भी कैप्टन सिंह से मिलने उनके निवास स्थान पहुची और शोक व्यक्त किया।
इस मौके बीबी जागीर ने कहा कि राजमाता का कमी पुरे पंजाब को हुई है। इस दुःख की घडी में हम कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ है। इस मौके उन्होंने कनाडा तथा अमरीका में सिख संगत द्वारा दरबार साहिब में महिलाओं द्वारा कीर्तन की मांग को उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी गुरु साहब ने तय की है उसी हिसाब से सब कुछ चल रहा है। अगर आज महिलाओं द्वारा यह आवाज उठी है तो उस पर भी विचार करना चाहिए।
वहीं अाप नेता सुखपाल खैहरा द्वारा तीन दिन के स्पैशल सैशन पर उन्होंने कहा कि पहले भी उनके कारन सैशन नहीं चला और आज वह स्पैशल की बात करते है।