Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 07:55 PM
लोगों का महंगाई ने बुरी तरह से बुरा हाल कर दिया है। मार्किट में जहां मंदी की मार पड़ी है, वहीं ही आए दिन बढ़ रहे चीजों के रेट ने लोगों का कच्चूमर निकाल दिया है। कभी राज्य सरकार रेट ....
बरनाला: लोगों का महंगाई ने बुरी तरह से बुरा हाल कर दिया है। मार्किट में जहां मंदी की मार पड़ी है, वहीं ही आए दिन बढ़ रहे चीजों के रेट ने लोगों का कच्चूमर निकाल दिया है। कभी राज्य सरकार रेट बढ़ा देती है व कभी केंद्र सरकार। अब जहां केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में की 94 रूपए की वृद्धि लोगों की जेब पर ओर ज्यादा बोझ डाल रही है।
वहीं राज्य सरकार द्वारा बिजली दरों में वृद्धि ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों ने आए दिन पड़ रहे आर्थिक बोझ ने आम लोगों का तानाबाना उलझा दिया है। लोग पहले से ही भारी बिजली बिलों की मार सह नहीं रहे थे कि पंजाब सरकार ने बिजली के रेटों में ओर ज्यादा वृद्धि कर लोगों पर बोझ बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर पर जी.एस.टी लगाकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
किसानों द्वारा पहले ही आर्थिक तंगी की मारी का असर है। दुकानदार जो कि पिछले लगभग 3 वर्षों से बेहद मंदी की मार के नीेचे चल रहे है, उन पर नोटबंदी व जी.एस.टी की ओर अधिक मार पड़ गई है। दुकानदारों द्वारा केंद्र सरकार को व्यापारी लोटू या व्यापारी मारू सरकार करार दिया जा रहा है। क्रांतिकारी व्यापार मंडल बलाक शैहणा के प्रधान क्रिशन गोपाल जिंदल ने भाजपा की केंद्र सरकार व कांग्रेस की सूबा सरकार को व्यापारी मारू करार दिया है।