स्वतंत्रता दिवस: आतंकी पन्नू की CM मान को धमकी

Edited By Urmila,Updated: 07 Aug, 2022 10:06 AM

independence day terrorist pannu threatens cm mann

पंजाब के लोगों को रैफरैंडम-2020 को लेकर लगातार भड़काने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस से 10 दिन पहले एक वीडियो जारी किया है।

लुधियाना (राज): पंजाब के लोगों को रैफरैंडम-2020 को लेकर लगातार भड़काने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस से 10 दिन पहले एक वीडियो जारी किया है। 

उस वीडियो में एक तरफ रेलवे लाइनों के पास राष्ट्रीय ध्वज को जलाते हुए दिखाया गया है, वहीं पन्नू ने अपनी आवाज में लुधियाना में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर चेताया है और खुलेआम सी.एम. भगवंत मान को धमकाया है।
उसने वीडियो लुधियाना की बताई है लेकिन पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा का कहना है कि यह वीडियो महानगर का नहीं है। हालांकि यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

वीडियो में पन्नू कह रहा है कि भारत ने पंजाब पर कब्जा कर रखा है और उसके 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की बजाय पंजाब का हर घर खालिस्तानी झंडा लगाए और आजादी का बिगुल बजाए। आतंकी पन्नू ने कहा कि सी.एम. जो लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले हैं उनका हाल भी बुरा होगा। उसने कहा कि 26 दिसम्बर 2023 को रैफरैंडम 2020 के लिए वोटिंग होगी जिसमें हर व्यक्ति भाग लेकर पंजाब को भारत से मुक्त करवाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!