बेखौफ लुटेरों का आतंक, GunPoint पर 8वीं कक्षा के छात्र से कर दिया ये कांड
Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2024 02:43 PM
3 अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोक पर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय लड़के को शिकार बनाया है।
बटाला : बटाला के सागरपुर इलाके में 3 अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोक पर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय लड़के को लूट का शिकार बनाया है। इस दौरान लुटेरे लड़के से एक्टिवा छीन फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : पंजाब के 2 बड़े IAS अधिकारियों के यहां ED की Raid, Excise से दोनों अधिकारियों का Connection
पीड़ित बच्चे अंतरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर से किराना स्टोर से सामान खरीदने के लिए एक्टिवा पर जा रहा था। तभी रास्ते में 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए और पिस्तौल दिखाकर एक्टिवा से उतरने को कहा। बच्चे ने बताया कि उसने उन्हें एक्टिवा देकर अपनी जान बचाई और घर भाग गया, जबकि युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गया। बच्चे ने उक्त युवक की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here